दिल्ली पुलिस ने किया गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़
नई दिल्ली । दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में गांजे की तस्करी करने वाले उत्तर-पूर्वी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक नाबालिग सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि ने बताया कि बालिग आरोपितों की पहचान नागालैंड के दीमापुर स्थित लुकुटो हाल सफदरजंग एन्क्लेव के हुमायूंपुर गांव निवासी अतो सुमी और नागालैंड के कोहिमा निवासी आर केचियेलो सेब के रूप में हुई है। पुलिस ने इनसे 16.590 किलोग्राम गांजा व मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने गांजा तस्करी से इकट्ठा किए 37.45 लाख रुपये को फ्रीज कराया है। पुलिस इनसे दिल्ली में गांजा खरीदने वाले आरोपित की भी तलाश कर रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित शिलांग से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई कर रहे थे। यह डाक व हवाई मार्ग से दिल्ली गांजा पहुंचाते थे। गांजे की एवज में रकम को आनलाइन लेते थे। इसके अलावा पुलिस ने गांजा तस्करी से इकट्ठा किए 37.45 लाख रुपये को फ्रीज कराया है। पुलिस इनसे दिल्ली में गांजा खरीदने वाले आरोपित की भी तलाश कर रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित शिलांग से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई कर रहे थे। यह डाक व हवाई मार्ग से दिल्ली गांजा पहुंचाते थे। गांजे की एवज में रकम को आनलाइन लेते थे।
पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना रीवा, केमिकल-फ्री रंगों की बढ़ी मांग
एमपी में बड़ा खुलासा: दमोह में फर्जी पासपोर्ट, जबलपुर में गिरफ्तारी
स्थानीय निकायों को सौंपी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी
लव मैरिज से नाराज़गी इतनी कि पिता ने खुद चलवा दी JCB, दामाद बेघर
विधानसभा में सरकार के जवाब से बढ़ा विवाद
जेलों में क्षमता से अधिक कैदी, बढ़ी भीड़भाड़
स्कूल प्रबंधन और आपूर्तिकर्ताओं पर उठे सवाल
कैचमेंट एरिया में बाउंड्री वॉल और अवैध कॉलोनियों की जांच
विदेश नीति के मोर्चे पर संसदीय भूमिका अहम
देशहित बनाम परिवारवाद की बहस फिर हुई गरम