दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व कर्मचारी ने लगाई अस्पताल से छलांग
नई दिल्ली। द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल की छत से कथित तौर पर छलांग लगाने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मरीज (63) दिल्ली उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त कर्मचारी था जो मानसिक तनाव संबंधी परेशानियों से पीड़ित था। उसका मोहन गार्डन क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है जब मरीज अस्पताल की चौथी मंजिल की छत पर चढ़ा और फिर नीचे कूद गया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगला जा रहा है और आगे की जांच जारी है।
पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना रीवा, केमिकल-फ्री रंगों की बढ़ी मांग
एमपी में बड़ा खुलासा: दमोह में फर्जी पासपोर्ट, जबलपुर में गिरफ्तारी
स्थानीय निकायों को सौंपी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी
लव मैरिज से नाराज़गी इतनी कि पिता ने खुद चलवा दी JCB, दामाद बेघर
विधानसभा में सरकार के जवाब से बढ़ा विवाद
जेलों में क्षमता से अधिक कैदी, बढ़ी भीड़भाड़
स्कूल प्रबंधन और आपूर्तिकर्ताओं पर उठे सवाल
कैचमेंट एरिया में बाउंड्री वॉल और अवैध कॉलोनियों की जांच
विदेश नीति के मोर्चे पर संसदीय भूमिका अहम
देशहित बनाम परिवारवाद की बहस फिर हुई गरम