दिल्ली एयरपोर्ट पर कई घंटों से फंसे यात्री
नई दिल्ली । दिल्ली से गोवा जाने वाली फ्लाइट शनिवार को काफी देर तक देरी के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट ने घंटों की देरी के बाद उड़ान भरी। एयरलाइन ने कहा कि स्पाइसजेट की दिल्ली-गोवा उड़ान एसजी-211 परिचालन कारणों से देरी से चली, क्योंकि उड़ान संचालित करने वाले विमान को तकनीकी समस्या के कारण उतरना पड़ा। यात्रियों ने शिकायत की कि स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-211 (पहले दिल्ली से सुबह 9.35 बजे रवाना होने वाली थी) का समय कई बार बदला गया। उड़ान का समय पहले 10:35 बजे किया गया, फिर 11 बजे किया। उस समय भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई। जब यात्रियों ने एयरलाइन कर्मचारियों से अपनी चिंता जताई तो उन्हें बताया गया कि उड़ान अब शाम 4 बजे रवाना होगी। वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों सहित परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों में से एक ने निराशा व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि एयरलाइन ने कोई व्यवस्था नहीं की और उन्हें हवाई अड्डे पर इंतजार करने के लिए कहा। यात्री ने दुख जताते हुए कहा कि हमारे पास गोवा में होटल बुकिंग और अन्य योजनाएं हैं, लेकिन स्पाइसजेट की वजह से सब बर्बाद हो गया है। अंतिम समय में अन्य एयरलाइनों में फ्लाइट टिकट बहुत अधिक हैं और आठ लोगों के लिए खरीदना संभव नहीं है। यात्रियों ने बताया कि एयरलाइन कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि जम्मू से दोपहर 3:35 बजे आने वाली फ्लाइट शाम 4 बजे गोवा के लिए रवाना होगी। हालांकि इंतजार कर रहे यात्रियों को कोई जलपान नहीं दिया गया।
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
खराब मौसम या तकनीकी गड़बड़ी? जांच में जुटी एजेंसियां
'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’
आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक
T20 WC: कैफ ने रणनीति पर उठाए सवाल, टीम चयन से लेकर बुमराह के इस्तेमाल और दुबे की गेंदबाजी तक पर साधा निशाना
क्रिकेट के भगवान के सामने झुका अंपायर का सिर: स्टीव बकनर का वर्षों बाद कबूलनामा; माना- सचिन को गलत आउट दिया था
भाजपा और AIADMK समीकरणों पर फिर चर्चा तेज