शादी का झांसा दे नर्स से रेप, लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार
भदोही । यूपी भदोही में 59 साल के व्यक्ति पर रेप का आरोप लगा है। पुलिस का कहना है कि इस लैब टेक्निशियन के खिलाफ एक नर्स ने शिकायत की और कहा कि उसने शादी का झूठा वादा करके कई सालों तक रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार 36 साल की नर्स ने सीजेएम सबीहा खातून की कोर्ट में 59 साल के चिंतामणि के खिलाफ याचिका दायर की है। चिंतामणि स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन है। याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेएम ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद एक थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। भदोही की एसपी मीनाक्षी ने कहा कि आरोपी शिकायत करने वाली नर्स के साथ एक ही अपार्टमेंट में रहता था। आरोपी महिला उस समय 15 साल की थी और वाराणसी में अपने परिवार के साथ रहती थी। उस वक्त आरोपी ने पढ़ाई में मदद करने के बहाने करीब आने की कोशिश की। आरोपी ने उसे धमकी दी और रेप किया। वह उसके साथ रिलेशन बनाता रहा।
एसपी ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का वादा करके लगातार उसका यौन शोषण किया। उसने चुपके से किसी और से शादी कर ली लेकिन पीड़िता का यौन शोषण करता रहा। पढ़ाई पूरी करने के बाद शिकायतकर्ता ने संविदा नर्स की नौकरी कर ली। वह एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थी जहां रहने के लिए उसे एक क्वार्टर मिला था। वाराणसी में तैनात आरोपी लैब टेक्नीशियन भदोही आता था और शिकायत करने वाली नर्स के साथ संबंध बनाता था। जब नर्स शादी की बात कहती थी तो आरोपी उसके साथ दुर्व्यवहार करता था व उसे पीटता और उसके घर में तोड़फोड़ करने लगता था। आरोपी को उसके वाराणसी अपार्टमेंट से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नर्स को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। कोर्ट में जल्द ही उसका लिखित बयान दर्ज किया जाएगा।
खराब मौसम या तकनीकी गड़बड़ी? जांच में जुटी एजेंसियां
'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’
आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक
T20 WC: कैफ ने रणनीति पर उठाए सवाल, टीम चयन से लेकर बुमराह के इस्तेमाल और दुबे की गेंदबाजी तक पर साधा निशाना
क्रिकेट के भगवान के सामने झुका अंपायर का सिर: स्टीव बकनर का वर्षों बाद कबूलनामा; माना- सचिन को गलत आउट दिया था
भाजपा और AIADMK समीकरणों पर फिर चर्चा तेज
Gold Silver Price: ट्रंप के टैरिफ विवाद से सर्राफा बाजार में उछाल; चांदी ₹2.72 लाख, सोना 1.62 लाख रुपये के पार